चार राज्‍यों में हो रही है कोरोना की 68 प्रतिशत मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

चार राज्‍यों में हो रही है कोरोना की 68 प्रतिशत मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में आज भी कोरोना के 28 हजार से अधिक नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्‍या भी 553 रही है। देश में कोरोना से हो रही मौतों में 67 प्रतिशत देश के सिर्फ चार राज्‍यों में सिमटे हुए हैं और इनमें भी सबसे अधिक महाराष्‍ट्र से सामने आ रहे हैं। पूरे देश में अब कर्नाटक की हालत भी बदतर होती जा रही है और पिछले कुछ दिन से यहां रोज 70 से अधिक मृतकों की खबर आई है।  

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या तीन लाख दस हजार को पार कर गई है। अभी देश में कुल 311565 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच लाख को पार कर गया है। देश में 571459 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 63 प्रतिशत से ऊपर (63.02) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 34 प्रतिशत के करीब (34.36) आ गई है। पिछले एक महीने से ज्‍यादा समय से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले घटती जा रही है और दोनों का फासला बढ़कर करीब 29 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 23727 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 2.62 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर 906752 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28498 नए मामले सामने आए हैं और 553 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 18849 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रविवार की रात तक देश में 28701 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 86 हजार 247 टेस्‍ट हुए हैं। रविवार की देर रात तक देश में कुल एक करोड़ 18 लाख 6 हजार 256  कोरोना टेस्‍ट हुए थे और सोमवार की देर रात तक ये आंकड़ा एक करोड़ 20 लाख 92 हजार 503 पर पहुंच गया है।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

मंगलवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 33 लाख 37 हजार 515 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 77 लाख 82 हजार 643 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 77 हजार 885 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 58.35 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.33 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से काफी कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर मंगलवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 553 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 67 प्रतिशत सिर्फ चार राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से अकेले महाराष्‍ट्र में 193, कर्नाटक में 73, तमिलनाडु में 66 और दिल्‍ली में 40 मौतें हुई हैं। शेष 33 प्रतिशत मौतें देश के 18 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से आंध्र प्रदेश में 37, बंगाल में 24, उत्‍तर प्रदेश में 21, बिहार में 17, राजस्‍थान में 15, गुजरात, मध्‍य प्रदेश में 10-10, तेलंगाना में 9, जम्‍मू-कश्‍मीर में 8, हरियाणा में 7, ओडिशा में 6, पंजाब में 5, गोवा, झारखंड में 3-3, केरल, उत्‍तराखंड में 2 और असम, दादर नगर हवेली में 1-1 मौतें हुई हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा रहा है संक्रमितों और मौतों का मामला-

संक्रमण के मामले-

महाराष्ट्र: 6497

तमिलनाडु: 4328

कर्नाटक: 2738

आंध्र प्रदेश: 1935

उत्तर प्रदेश: 1654

 

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

14274

      16464

365

31103

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

57

109

0

166

अरुणाचल प्रदेश

240

145

2

387

असम

5876

10894

36

16806

बिहार

5482

12317

160

17959

चंडीगढ़ 

157

423

8

588

छत्तीसगढ़

996

3202

19

4217

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

226

268

1

495

दिल्ली

19017

91312

3411

113740

गोवा

1026

1540

17

2583

गुजरात 

10897

29770

2055

42722

हरियाणा

4984

16602

308

21894

हिमाचल प्रदेश 

292

940

11

1243

जम्मू एंड कश्मीर 

4545

6095

187

10827

झारखंड

1514

2351

33

3898

कर्नाटक

24576

16248

757

41581

केरल

4032

4257

33

8322

लद्दाख

146

946

1

1093

मध्य प्रदेश 

4336

13208

663

18207

महाराष्ट्र 

105935

144507

10482

260924

मणिपुर

656

970

0

1626

मेघालय

250

66

2

318

मिजोरम

82

151

0

233

नागालैंड

505

340

0

845

ओडिशा

4412

9255

70

13737

पुडुचेरी

665

785

18

1468

पंजाब

2388

5586

204

8178

राजस्थान

5781

18630

525

24936

सिक्किम

106

86

0

192

तमिलनाडु

48199

92567

2032

142798

तेलांगना

12177

23679

365

36221

त्रिपुरा

603

1475

2

2080

उत्तराखंड

703

2856

49

3608

उत्तर प्रदेश 

12972

24203

955

38130

वेस्ट बंगाल

11279

19213

956

31448

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

2179

   

2179

भारत में कुल मामले

311565

571460

23727

906752

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।